23 साल की एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो इन दिनों अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रोशनी ने बताया कि उनकी मां उन्हें हमेशा कहती हैं कि उन्हें पार्टी में खूब मजे करने चाहिए और ‘हमेशा प्रोटेक्शन’ का इस्तेमाल करना चाहिए।
सोचिए, एक एक्ट्रेस जो कम उम्र में ही मैच्योर हो गई, उसे उसकी मां इतनी आधुनिक और खुले विचारों वाली सलाह देती है! लोगों को यह सुनकर हैरानी भी हो रही है और खुशी भी!
रोशनी वालिया जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नज़र आएंगी। इससे पहले उन्होंने छोटे पर्दे पर खूब काम किया है। हाल ही में Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू में रोशनी ने अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी मां को दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी मां कितने खुले विचारों वाली हैं। रोशनी ने कहा, “आज मैं जहां भी हूं, उसका पूरा क्रेडिट मेरी मां को जाता है। उन्होंने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए अपना शहर छोड़कर मुंबई का रुख किया। उनके इस त्याग के बिना मैं यहां तक कभी नहीं पहुंच पाती।”
अपनी मां के बनाए नियमों के बारे में रोशनी ने कहा, “मैं ठीक तरह से बड़ी हो रही हूं और इसका पूरा क्रेडिट मेरी मां को जाता है। वह मुझे आजादी भी देती हैं और सही मार्गदर्शन भी। उनके नियम मुझे कभी बोझ नहीं लगते, बल्कि वह मुझे ‘ट्रेंडी’ लगती हैं।”
रोशनी ने एक मज़ेदार किस्सा भी सुनाया, जब उनकी मां ने उन्हें लाइफ एंजॉय करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने बताया, “मेरी मां कहती हैं कि तुम बाहर नहीं जाती हो। आज घर पर क्यों बैठी हो? पार्टी में जाओ, एंजॉय करो। आज ड्रिंक भी नहीं की?”















