Basti : थाने में न्याय नहीं, जुल्म मिला युवक की पिटाई से हंगामा

बस्ती, 1 अगस्त 2025: नगर थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी मोहित सोनकर के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता को लेकर जनपद में आक्रोश फैल गया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर के नेतृत्व में सोनकर समाज के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अपर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह को एसपी को सम्बोधित पत्र सौंपा। मांग किया कि नगर थाने के सिपाही अरविन्द कुमार पटेल व अन्य सिपाहियों द्वारा  नगर थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी पंकज सोनकर के भाई मोहित को थाने में बुरी तरह से मारने-पीटने, मरणासन्न कर देने, जाति सूचक गालियां देने के मामले में  दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाया जाय।

सपा नेता गुलाब सोनकर ने  बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।सपा नेता गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के माली टोला नगर बाजार निवासी पंकज सोनकर के भाई मोहित को नगर थाने के सिपाही अरविन्द कुमार पटेल थाने पर लेकर गये।

सूचना मिलने पर जब पंकज सोनकर थाने पर पहुंचे तो सिपाही अरविन्द पटेल ने कहा कि आपके भाई मोहित ने  किसी मामले की पैरवी में उन्हें फोन पर गाली दिया है। इसको किसी मामले में जेल भेजवाकर ही छोडूंगा।  इसी बीच क्षेत्राधिकारी कलवारी भी थाने पर आ गये तो सिपाही अरविन्द पटेल ने कहा कि इस समय बात नहीं होगी, सुबह आना। सपा नेता गुलाब सोनकर ने बताया कि नगर थाने में मोहित को अरविन्द पटेल व अन्य सिपाहियों ने लात घूसों से बुरी तरह से मारा पीटा। जब पुलिसिया पिटाई से मोहित की स्थिति गंभीर हो गई तो पुलिस कर्मियों ने मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।  

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles