कनैला खुर्द से शेखपुरा होते हुए लिटिल फ्लावर स्कूल चकदहा तक फैली नहर में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि हर साल नहर की सफाई के नाम पर लाखों खर्च किए जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष नहर की सफाई का काम होता है। लेकिन इसके बावजूद आज तक इस नहर में पानी नहीं आया है। इससे क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं।
ग्रामीण संदीप, अरविंद और शिवकुमार ने इस समस्या को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि सालों से यह स्थिति बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि नहर सफाई पर धन खर्च होने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है। वे सिंचाई के लिए अन्य विकल्पों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।
news xprees live













