मुंडेरवा में चीनी-गन्ना विकास परिषद की ओर से संचालित चीनी मिल मुंडेरवा में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने बाउंड्रीवाल फांदकर मिल में प्रवेश किया और यार्ड में रखे लोहे के सामान को चुरा ले गए।
घटना 27-28 जुलाई की रात्रि की है। चार से पांच की संख्या में चोर बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर घुसे। उन्होंने चीनी मिल के यार्ड से बोरे में भरकर रखे 200 से 250 पीस चैन बाक्स और तीन पैना चुरा लिए। चोरी की घटना का पता गुरुवार को तब चला जब चीनी मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
सीसीटीवी फुटेज में चोर मध्यरात्रि में अंदर घुसकर सामान ले जाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की है।
चीनीमिल प्रबंधन ने चीफ केमिस्ट अरविंद श्रीवास्तव के माध्यम से इस घटना की लिखित सूचना मुंडेरवा पुलिस को दे दी है।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
news xprees live













