हरैया विधायक अजय सिंह ने अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
विधायक सिंह ने कहा कि उनके लिए पद नहीं, बल्कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने हरैया विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना।
विधायक ने नागरिकों की समस्याओं का गंभीरता से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
अजय सिंह ने कहा कि जनता के साथ उनका रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार की समस्याएं टाली नहीं जातीं, बल्कि सुलझाई जाती हैं। विधायक ने यह भी कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनकी असली सफलता है।
news xprees live












