माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के आह्वान से काफी पहले से ही पतंजलि योगपीठ निरंतर 365 दिन योग का अनुष्ठान कर रहा है। लोगों को नियमित रूप से निःशुल्क योगाभ्यास कराकर रोगमुक्त करने वाली यह एकमात्र अग्रणी संस्था है। यह विचार भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने व्यक्त किए।

पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन और भारत स्वाभिमान समिति बस्ती, विश्व संवाद परिषद के संयुक्त नेतृत्व में जिले में निरंतर चल रहे योग शिविरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास चल रहा है। जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जिले की सभी नियमित योग कक्षाओं में योग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने अन्य संस्थाओं के योग प्रशिक्षकों और साधकों से भी आह्वान किया कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर यौगिक क्रियाओं की समुचित जानकारी लें और इसका लाभ जन-जन तक पहुँचाएं।
भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के महामंत्री योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 19 जून से 21 जून तक मालवीय रोड स्थित हरी मैरेज हॉल में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इस शिविर का संयोजन महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति बस्ती के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य और संरक्षक डॉ प्रवेश कुमार ने जिले के सभी योग प्रशिक्षकों को आगामी विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों को पूरी तरह सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शिविर में योग प्रशिक्षक सौरभ तुलस्यान और गरुण ध्वज पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को विधिवत योगाभ्यास कराया गया तथा प्राणायाम से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जवाहर यादव, प्रमोद गुप्ता, राम सुभाष चौधरी,राम अचल चौरसिया, सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय और के.डी. वर्मा सहित भारी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय











