Basti News बुधवार की सुबह गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के हिस्से में पडने वाले बभनान कस्बे के कोल्ड स्टोरेज के पीछे शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने छपिया पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई।
बभनान, बस्ती। बभनान कस्बे में बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के पीछे निर्माणाधीन मकान के नींव में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव छपिया पुलिस ने बरामद किया है। दिवंगत के स्वजन ने हत्या कि आशंका जताई है।
बुधवार की सुबह गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के हिस्से में पडने वाले बभनान कस्बे के कोल्ड स्टोरेज के पीछे शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने छपिया पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई।
थोड़ी देर में ही यह बात पूरे कस्बे में फैल गई और दिवंगत का भाई संदीप चौधरी भी मौके पर पहुंच गया। उसने दिवंगत की पहचान प्रदीप चौधरी पुत्र चंचल चौधरी निवासी करनपुर थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में की। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।
दिवंगत का भाई हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। प्रदीप का एक पुत्र व एक पुत्री है। वह अपने सभी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। चर्चा है कि वह नशे का आदी था।
इस संबंध में छपिया थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।











