रोम के एक गिरजाघर में स्थापित चेरुब (फरिश्ते जैसा बच्चा) की तस्वीर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। इस विवाद की वजह है कि चेरुब की तस्वीर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की शक्ल से मेल खाती है।
इतालवी समाचार पत्रों ने मेलोनी जैसी दिखने वाली इस चेरुब(जिसे देवदूत माना जाता है) की तस्वीरें प्रकाशित की है। इसपर जनता ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। यह मामला इतना बड़ा हो गया कि रोम का डियोसीज और इटली की संस्कृति मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है।
लोग इसे राजनीतिक संदेश मान रहे हैं, क्योंकि चेरुब राजा के सामने झुकता हुआ दिख रहा है। यह सब 2000 में बने एक चैपल की रेनोवेशन से शुरू हुआ। वहां इटली के आखिरी राजा उम्बर्टो II की मूर्ति है, जिसके साथ दो फरिश्ते बने हैं। एक फरिश्ता इटली का नक्शा पकड़े राजा के सामने घुटनों पर है।
हाल में 2023 से शुरू हुई पानी की रिसाव की वजह से मरम्मत हुई। लेकिन रेस्टोरेशन के बाद इस चेरुब का चेहरा बदल गया और अब यह मेलोनी जैसा लगता है। इतालवी अखबारों ने पहले और बाद की तस्वीरें छापीं है।
इससे विवाद भड़क उठा। संस्कृति मंत्रालय के मंत्री अलेसांद्रो गिउली ने जांच का आदेश दिया कि क्या रेस्टोरर ने जानबूझकर मेलोनी का चेहरा बनाया। रोम के डियोसीज ने भी कहा कि 2000 के मूल तस्वीर में ऐसा चेहरा नहीं था। रेस्टोरेशन में चेरुब के चेहरे को बदलना बिना इजाजत किया गया काम था। अब पुराने दस्तावेज और फोटो देखकर पता लगाया जा रहा है कि पहले यह कैसा दिखता था।














