बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कमीशनखोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. नगर पंचायत में सपा के चेयरमैन ने जिलाधिकारी के नाम पर ही 2 लाख रुपए की घूसखोरी कर ली. रिश्वत लेने के बाद भी ठेकेदार का भुगतान नहीं कराया, जिसके चलते पीड़ित ठेकेदार अपने दो मासूम बच्चों के साथ डीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गया.
पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि उसके बच्चे पिछले दो महीने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है. पिछले 5 साल से उसे भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वह काफी परेशान हो गया है. इसलिए धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गया हूं
news xpress live












