दिल्ली से भी खरीद सकेंगे टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें:वर्ल्डमार्क कॉम्प्लेक्स में खुला कंपनी का दूसरा शोरूम, एक महीने का किराया ₹17.22 लाख

टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आज से दिल्ली (11 अगस्त) से भी खरीद सकेंगे। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी ने भारत में अपना दूसरा शोरूम खोल दिया है। नया टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, एयरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर है।

इससे पहले कंपनी ने 15 जुलाई को भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खोला था।

टेस्ला के दिल्ली शोरूम की तस्वीरें…

टेस्ला का दूसरा शोरूम एयरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर है।

टेस्ला का दूसरा शोरूम एयरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर है।

नए शोरूम का किराया 17.22 लाख रुपए प्रति महीना है।

नए शोरूम का किराया 17.22 लाख रुपए प्रति महीना है।

टेस्ला ये स्टोर भी लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा।

टेस्ला ये स्टोर भी लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा।

दिल्ली शोरूम में टेस्ला मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार।

8,200 स्क्वायर फीट में बना है दूसरा शोरूम

एयरोसिटी वर्ल्डमार्क कॉम्प्लेक्स में टेस्ला का दूसरा शोरूम 8,200 स्क्वायर फीट में बना है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है। ये इलाका दिल्ली का हाई-एंड बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी हब है, जहां लग्जरी होटल्स, बड़ी कंपनियों के ऑफिस और हाई-प्रोफाइल रिटेल स्टोर्स हैं। टेस्ला का ये लोकेशन चुनना साफ दिखाता है कि वो अमीर और टेक-जागरूक ग्राहकों को टारगेट कर रहा है।

एक महीने का किराया 17.22 लाख रुपए

रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, टेस्ला इंडिया ने ये जगह ओक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 9 साल के लिए ली है। पहले 36 महीने लॉक-इन पीरियड है। टेस्ला इस जगह के लिए शुरू में हर महीने 17.22 लाख रुपए किराया देगी, जो प्रति स्क्वायर फीट 210 रुपए बनता है।

इसके अलावा, कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) चार्जेस भी देने होंगे, जो प्रति स्क्वायर फीट 33.5 रुपए महीना हैं। डील में 10 कार पार्किंग भी शामिल हैं, जिनका किराया हर महीने 6,000 रुपए प्रति पार्किंग है।

टेस्ला ने 1.03 करोड़ रुपए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 16.48 लाख रुपए रिफंडेबल CAM डिपॉजिट जमा किए हैं। किराया हर 36 महीने बाद 15% बढ़ेगा।

सब-लीज मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है जो मार्च 2034 तक रहेगी। इसमें 120 दिन का फिट-आउट पीरियड मिलेगा, इंटीरियर और ऑपरेशनल सेटअप के लिए किराया चुकाने का समय 13 जुलाई 2025 से शुरू हो गया है।

एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा टेस्ला का शोरूम

टेस्ला स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे।

2024 में आई भारत की नई EV पॉलिसी के मुताबिक, अगर टेस्ला 4,150 करोड़ रुपए निवेश करता है, तो इम्पोर्ट ड्यूटी 70% से घटकर 15% जाएगी। इससे भविष्य में कंपनी की कारों की कीमतें कम हो सकती हैं।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि टेस्ला गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों में फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रही है, लेकिन फिलहाल कंपनी भारत में सिर्फ इंपोर्टेड कारें बेचने पर ध्यान दे रही है।

भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को खोला गया था।

भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को खोला गया था।

भारत में टेस्ला का पहला सुपर चार्जिंग स्टेशन शुरू

कंपनी ने 4 अगस्त को मुंबई के कॉम्प्लेक्स में अपना पहला सुपर चार्जिंग स्टेशन भी शुरू कर दिया है। इसमें 4 V4 सुपरचार्जर (DC फास्ट चार्जर) और 4 डेस्टिनेशन चार्जर (AC चार्जर) हैं। सुपर चार्जर 250kW की रफ्तार से चार्ज करते हैं, ये सिर्फ 14 मिनट की चार्जिंग में लगभग 300 किलोमीटर की रेंज देगा।

सुपर चार्जर की कीमत 24 रुपए प्रति kWh और डेस्टिनेशन चार्जर की कीमत 14 रुपए प्रति kWh है। टेस्ला कार के मालिक टेस्ला के एप के जरिए चार्जर खाली है कि नहीं ये चेक कर सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग की प्रोग्रेस देख सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।

टेस्ला का भारत में अभी 8 सुपर चार्जिंग स्टेशन खोलने का प्लान

ये स्टेशन उन 8 सुपर चार्जिंग साइट्स में से पहला है, जिन्हें टेस्ला ने मुंबई में लॉन्च के दौरान अनाउंस किया था। ये 8 सुपर चार्जिंग दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। कंपनी का प्लान है कि पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी ऐसे स्टेशन खोले जाएंगे, ताकि पूरे देश में EV यूजर्स को आसानी हो।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles