दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी की मार: तापमान 42°C तक पहुंचने के आसार, लू जैसे हालात शुरू

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब दिल्ली में तल्ख गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। दिन ही नहीं, अब सुबह भी गर्म होने लगी है। गर्मी की चुभन भी तेजी से बढ़ रही है। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम ही चल रही है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास रह सकता है।

सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया। इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा खराब से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह से ही रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया।

हालांकि शाम को हल्के बादलों और हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूप में तेजी बढ़ने के साथ तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दो दिन पहले अचानक चली धूल भरी आंधी और वर्षा के बाद से लगातार धूप में तपिश बढ़ने के साथ तापमान में बढोतरी हो रही है। शनिवार को दिनभर तेज धूप लोगों को तपाती रही थी।

वैसा ही मौसम रविवार को रहा। आसमान साफ रहा और धूप की तीव्रता अधिक बनी रही। हल्की गर्म हवाओं (लू जैसे हालात) ने गर्मी का असर और बढ़ा दिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इस दौरान तेज धूप और लू चलने की आशंका जताई गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना भी है।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles