नई दिल्ली, 30 जुलाई: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाना था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने से साफ इनकार कर दिया है। यह मुकाबला गुरुवार को प्रस्तावित था।
भारतीय टीम ने पहले ही आयोजकों को सूचित कर दिया था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह का मैच नहीं खेलेगी। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश और खिलाड़ियों के विरोध के चलते रद्द कर दिया गया था।
जो टूर्नामेंट की प्रमुख स्पॉन्सर थी, ने भी इस फैसले का समर्थन किया। कंपनी के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, “आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। भारत की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस मैच से हट रहे हैं।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। धवन ने पहले ही आयोजकों को ईमेल के जरिए अपने फैसले से अवगत करा दिया था और सोशल मीडिया पर यह सार्वजनिक किया।
हालांकि भारत की शुरुआत टूर्नामेंट में कमजोर रही, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत ने उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार मिली थी।
यह घटनाक्रम एक बार फिर दिखाता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा है।
news xprees live














