बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल (RBD) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बस्ती सुगर मिल के पास स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक प्रमोद पांडेय ने की। इस बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और संगठन के विधि प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सर्वसम्मति से धमेंन्द्र कन्नौजिया को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अजय यादव और अमित सिंह, मृत्युंजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप चौधरी, राममणि, सुरेश यादव को उपाध्यक्ष, प्रिंस को महामंत्री, जबकि सुमित त्रिपाठी, रूबी गौतम और अजीत गिरी को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में नगर इकाई बस्ती में राहुल चौधरी को नगर अध्यक्ष और अंशुमान को रूधौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान अभिषेक कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में हिंदू हितों और सामाजिक मूल्यों की रक्षा को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने की योजना पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज श्रीवास्तव, AHP के जिलाध्यक्ष स्नेह कुमार, RBD के जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, सोनू चौहान, विनोद निषाद, अनिल प्रजापति, वशिष्ठ मुनि, राकेश कुमार, विकास चौधरी, अजय चौधरी, संदीप गौड़, सन्नी यादव, राजेन्द्र गौतम, रितेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: Sunny Yadav/News Xpress Live