बस्ती जिले के लालगंज चौकी पर 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अनंत मिश्रा ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, लालगंज चौकी प्रभारी श्री अनंत कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के प्रतीक महात्मा गांधी को नमन किया।
अपने संबोधन में, चौकी प्रभारी ने महापुरुषों के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से गांधी जी के संपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सन्मार्ग के रास्ते पर चलने की अपील की।
इस दौरान, सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा और सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा में अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चौकी के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
news xpress live












