बस्ती:
सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले मौलाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनपद की सपा महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी अभिन्नदन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी न केवल महिलाओं के प्रति असम्मान दर्शाती है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति दुर्भावना और भेदभाव को बढ़ावा देती है। ऐसे बयान निंदनीय ही नहीं, बल्कि दंडनीय भी हैं।
महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नियत से किया गया है पूरा कृत्य।
सपा महिला जिलाध्यक्ष गीता भारती और विजयलक्ष्मी, राधा देवी, मंजू शर्मा, इंद्रावती शुक्ला, प्रिया, फूलमती I
गीता देवी, मंजू शर्मा, सविता सिंह,के साथ महिलाओं ने उग्र की मौलाना के खिलाफ आवाज।
news xpress live














