लाइट की चपेट में आने से भैंस की हुई बुरी तरह से तड़प तड़प कर मौत।
भैंस के पेट में 9 महीना 15 दिन का बच्चा भी पल रहा था।
खेत में अवैध तरीके से लगे मोटर का नंगा तार कई दिनों से दे रहा था मौत को दावत मौत के चपेट में आ गई भैंस और पेट में पलता बच्चा।
पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में गांव के ही फौजदार ,रामसूरत ,शिव शंकर तीनों ने मिलकर अवैध तरीके से मोटर लगाकर नंगा तार बिछा रखा हैं।
प्रार्थनी की मां अपनी कीमती मुर्रा भैंस को ले जा रही थी चराने तभी नंगा तार होने की वजह से भैंस तार में चिपक गई और मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गया।
पीड़िता ने बताया की मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत लाखों में होती है और हमने महंगे दामों में खरीदा था।
मामले में बिजली विभाग की भी लापरवाही देखी जा सकती है आखिरकार किसके सह पर चल रहा था अवैध तरीके से मोटर।
प्रार्थनी की मां भी लाइट के चपेट में आ गई करंट से पूरे शरीर हिल गए।
पीड़िता ने नगर थाने पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की व पी एम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है
पूरा मामला नगर थाना अंतर्गत खजुरिया श्रीनेत्र गांव का है।
news xpress live












