भारत : स्कूल को इसलिए विद्या का मंदिर कहा जाता है क्योंकि यहां ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। यह वह स्थान होता है जहां एक छात्र न केवल शिक्षा ग्रहण करता है बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों को भी समझता है। लेकिन जब इस मंदिर के अंदर की व्यवस्था ढहने लगती है — जैसे कि शिक्षक समय पर न आना, फीस के नाम पर मनमानी वसूली, भवन की बदहाली, मूलभूत सुविधाओं की कमी या परीक्षा परिणामों में लापरवाही — तब छात्रों का विश्वास टूटता है।

जब स्कूल प्रशासन या सरकार उनकी सुनवाई नहीं करती, तब वही छात्र, जिनसे शांति और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है, सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाते हैं। यह आंदोलन किसी शौक या उत्साह का नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक होता है।
जब मंदिर की दीवारें मौन हो जाएं…

लेकिन जब इसी ‘मंदिर’ में छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जाती है — जैसे शिक्षक न हों, कक्षाएं नियमित न चल रही हों, भवन जर्जर हो, शौचालय व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं न हों — तो छात्रों का धैर्य टूटता है। तब वे उस रास्ते पर निकल पड़ते हैं जो उन्हें कभी अपनाना नहीं चाहिए था — आंदोलन का रास्ता
प्रशासन की जिम्मेदारी
एक मजबूत और समर्पित प्रशासन वही होता है जो छात्रों की समस्याओं को आंदोलन की नौबत आने से पहले ही सुलझा ले। बच्चों को पढ़ने के लिए शांतिपूर्ण, सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल देना प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।












