बस्ती, 15 जून 2026।
योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगाचार्य गरुणध्वज पाण्डेय को Habuild एवं World Records Union द्वारा आयोजित “Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड अभियान में आधिकारिक प्रतिभागी के रूप में सम्मानित करते हुए Certificate of Commitment प्रदान किया गया है।
यह अभियान विश्व स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान में लाखों लोगों ने ऑनलाइन योगाभ्यास कर सहभागिता दर्ज कराई है। प्राप्त प्रमाणपत्र में योगाचार्य गरुणध्वज पाण्डेय की योग के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं जन-जागरूकता में योगदान की सराहना की गई है।

योगाचार्य गरुणध्वज पाण्डेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।











