“वेदों की ओर लौटने से ही खुलेगा कल्याण का द्वार – महावीर मुमुक्षु”!

आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और आमजन को वेदों के महत्व से अवगत कराना है।

करुवा बाबा चौक और विद्यालयों में यज्ञ और व्याख्यान

इस वेद प्रचार सप्ताह के तहत आज करुवा बाबा चौक नई कॉलोनी, स्वामी दयानंद विद्यालय, और परमेश्वर दत्त ईश्वरा देवी इंटर कॉलेज बेलगड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आमजन और विद्यालय के बच्चों के साथ यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें वेद के कुछ महत्वपूर्ण मंत्रों की व्याख्या की गई। यज्ञ के बाद आयोजकों को वैदिक साहित्य भी भेंट किया गया।

श्रावणी पर्व और वैदिक संस्कृति का महत्व

इस अवसर पर आचार्य महावीर मुमुक्षु ने श्रावणी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी वैदिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस दिन पूरी दुनिया में विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। प्राचीन काल में इसी दिन गुरुकुलों में विद्यार्थियों के यज्ञोपवीत बदले जाते थे और उनका वेदपाठ प्रारम्भ होता था। आचार्य मुमुक्षु ने कहा कि वेद हमारे मार्गदर्शक हैं और दुनिया का संपूर्ण ज्ञान और विज्ञान उनमें बीज रूप में विद्यमान है। इसलिए वेदों की ओर लौटना ही हमारे कल्याण का मार्ग है।

भजनोपदेश और प्रेरणात्मक विचार

करुवा बाबा नई कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेम प्रकाश त्रिपाठी ने अपने भजनोपदेश के माध्यम से उपस्थित गृहस्थों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को आस्तिक बनाना चाहिए और उन्हें गुरुओं का सम्मान करने और समाज के साथ उचित व्यवहार करने की शिक्षा देनी चाहिए, ताकि वे एक आदर्श नागरिक बन सकें।

आयोजन की विस्तृत जानकारी

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि यह वेद प्रचार सप्ताह 26 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों, गांवों और परिवारों में यज्ञ और वेद प्रचार के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया कि वे इस कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित हों।

Basti News: घर के पास टहलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत !

कार्यक्रम में सम्मिलित विशिष्ट व्यक्ति

इस अवसर पर वैद्य संजय दुबे, कार्यक्रम संयोजक आदित्य नारायण गिरी, दिलीप कसौधन, अनीता देवी, राजेंद्र जायसवाल, पवन कुमार, बुद्धि सागर, धनंजय शुक्ला, अशोक शुक्ला, राधेश्याम आर्य, देवव्रत आर्य, गौरीशंकर बरनवाल, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, दिनेश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, अरविन्द श्रीवास्तव, रामरती देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Basti News: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आया बाइक सवार

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles