संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर बहस हुई। गृह मंत्री अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच जनगणना और महिला आरक्षण में पिछड़े वर्ग के कोटे पर तीखी बहस हुई। शाह ने बताया कि जाति आधारित जनगणना शुरू हो गई है और धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है।
गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गृह मंत्री ने इस दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के बस में होता, तो वे हर घर को जातियों में बांट देते। वहीं, सपा सासंद धर्मेंद्र यादव के द्वारा मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग पर भी अमित शाह ने पलटवार किया है।
शाह ने कहा, ‘धर्म के आधार पर आरक्षण देना पूरी तरह से असंवैधानिक है। हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है।’ शाह ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, ‘समाजवादी पार्टी अपनी सभी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दें, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।’













