कैमरामैन बने Ravi Kishan, गोरखपुर ईको पार्क में CM Yogi Adityanath का खास अंदाज़

गोरखपुर के नवनिर्मित ईको पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन की एक दिलचस्प तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्क की सुंदरता का आनंद लेते हुए ‘पोज’ देते दिखे, जबकि सांसद रवि किशन एक मंझे हुए फोटोग्राफर की तरह उनकी तस्वीरें खींचते नजर आए।

इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले की सीएम योगी और सांसद रवि किशन के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें दोनों लोग मंच से हंसी मजाक करते रहते हैं। वायरल वीडियो में सीएम योगी टायर से बने एक शेर के पास फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

उन्हें सांसद रवि किशन पोज बता रहे हैं और अपने मोबाइल में सीएम की फोटो भी निकाल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 1054 करोड़ रुपये की लागत की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन एकला बांध पर विकसित ईको पार्क में हुआ।

गोरखपुर शहर में जिस स्थान पर कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था, वहां अब 40 एकड़ में विकसित हरित क्षेत्र शहरवासियों को नई पहचान देगा। नगर निगम द्वारा 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण कर इस भूमि को उपयोगी बनाया गया है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क में वाकिंग ट्रैक, फुटपाथ, योग-ध्यान स्थल और बच्चों के लिए किड्स जोन विकसित किया गया है।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles