बस्ती। RS Public School, बेहिल, बस्ती का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम, बच्चों ने लहराया परचम
जिसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 10 के परिणाम में नैन्सी (Nancy) ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आकाश (Akash) एवं आदित्य (Aditya) ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अंशिका (Anshika) ने 88%, माहिमा (Mahima) ने 87% तथा सनी सोनी (Sani Soni) ने 86% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














