बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी चौधरी ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में ममता एजुकेशनल एकेडमी, सिकंदरपुर की छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया।
परिणामों में प्रतिभा की झलक साफ दिखाई दी। इंटरमीडिएट परीक्षा में जहां 12 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई, वहीं हाईस्कूल में 22 छात्र-छात्राएं टॉप-10 में शामिल रहे।
जिले के स्कूलों और परिवारों में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत और मार्गदर्शन का यह परिणाम है, जिसने बस्ती का नाम रोशन किया है।














