बस्ती पुलिस को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना लालगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदुम्य पटेल निवासी मुण्डेरवा और राहुल उर्फ गोलू सोनकर निवासी लालगंज के रूप में हुई है।
दोनों को महथा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोंडा और संतकबीरनगर जनपद से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों ने चोरी की
मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने की तैयारी कर रखी थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बाइक की पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेचिस नंबर तक मिटा दिए गए थे।
पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।











