विश्व पर्यावरण दिवस पर यज्ञ कर विश्व योग दिवस के सफल आयोजन पर हुई चर्चा

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज दुबखरा बस्ती स्थित राजेश्वरी मिश्रा जैविक फार्म हाउस में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार यूनिट, बस्ती के योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर पतंजलि योग समिति, बस्ती के यशस्वी महामंत्री डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी जी के जन्मदिवस को बेहद अनूठे और प्रेरणादायक रूप में मनाया गया। उपस्थित जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष आहुतियां देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आदित्य दुबे विशिष्ट सदस्य वशिष्ठ नगर सेवा न्यास को ओम प्रकाश आर्य द्वारा वैदिक साहित्य देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि हमारे पारंपरिक तौर-तरीके और आधुनिक उपाय मिलकर ही प्रकृति का संतुलन बना सकते हैं। यज्ञ (हवन) केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वायु शुद्धिकरण का एक प्राचीन वैज्ञानिक तरीका है। इसमें प्रयुक्त होने वाली औषधियां, घी, कपूर और वनस्पतियां जब अग्नि के संपर्क में आती हैं, तो उनका धुआं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और प्रदूषण को खत्म करता है।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भारत स्वाभिमान समिति,बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने अपने विशेष व्याख्यान में पर्यावरण को बचाने के लिए दस सूत्रीय मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि “प्रकृति हमारी जरूरतों को पूरा कर सकती है, हमारे लालच को नहीं।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रमुख उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या विशेष अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। छतों पर ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ लगाकर बारिश के पानी को सहेजना और वन्यजीवों की रक्षा करना आज बेहद जरूरी है। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को पूरी तरह बंद कर ‘थ्री-आर’ (Reduce, Reuse, Recycle) का नियम अपनाने और साथ ही रासायनिक खादों को छोड़कर गोबर व केंचुए की खाद (Vermicompost) से जैविक खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया


आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने बताया कि कोयले और तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सौर व पवन ऊर्जा अपनाएं तथा निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों और साइकिल का प्रयोग करें। डॉ प्रवेश कुमार संरक्षक पतंजलि योग समिति बस्ती ने कहा कि संस्था स्थानीय प्रशासन का सहयोग करेगी जिसके लिए आज से ही जिले भर में जनजागरुकता की जा रही है।


डॉ नवीन सिंह महामंत्री भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कहा कि इस वर्ष विश्व योग दिवस बहुत भव्य रूप में मनाया जाएगा जिसके लिए योग शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बस्ती, नवल किशोर चौधरी कोषाध्यक्ष ने भी अपने विचार साझा किए और सभी से पर्यावरण शिक्षा को बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


इस गरिमामयी पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम और यज्ञ में मुख्य रूप से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रवेश कुमार डॉ. वी. के. श्रीवास्तव, राय जी, दीननाथ शुक्ल, श्रवण कुमार, सुभाष चंद्र वर्मा, नवल किशोर चौधरी, विजय कुमार सहित भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे। सभी उपस्थित जनों ने अंत में धरती को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


गरुण ध्वज पाण्डेय

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles