बस्ती , उत्तर प्रदेश
-कर्मचारी आचरण नियमावली हो रही तार – तार मगर जिम्मेदारों के मुँह पर जड़ा ताला
-बदनामी के छींटों से सराबोर हो रहे बी0डीOओ0
कप्तानगंज – बस्ती । कप्तानगंज ब्लाक परिसर में बने कर्मचारी आवासों में जिस गति से दारू की बोतलें टूट रही हैं उससे ब्लाक परिसर में संचालित होने वाली गतिविधियों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है और खुलेआम कर्मचारी आचरण नियमावली को तार – तार होते देख जिम्मेदारों का चुप रहना ब्लाक मुख्यालय सहित जनपद मुख्यालय तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज ब्लाक परिसर में कर्मचारियों का आवास बना हुआ है जिसमें बैठकर ग्राम पंचायत / ग्राम विकास अधिकारी अपनी गतिविधियाँ संचालित करते हैं । यद्यपि कर्मचारी आवासों की स्थिति ठीक नहीं है मगर ज्यादातर ग्राम पंचायत अधिकारी आवास के बहाने उसे अपना कार्यालय बनाए हुए हैं ।
सरकारी निर्देशों की यदि बात करें तो रोस्टरवार इन ग्राम विकास / ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने सेवित क्षेत्रों में बैठकर जनता की समस्याएं सुनते हुए वहीं से कार्यों का संचालन करना चाहिए मगर कुछ कर्मचारी जो अन्य अनैतिक गतिविधियों में शामिल है गांवों में न जाकर अपने आवासीय कार्यालयों में बैठ कर पैग बनाने व लगाने में व्यस्त रहते हैं । दबी जुबान ही सही कुछ लोग तो यहाँ तक कहते हैं
कि इस प्रकार के संचालित हो रहे अनैतिक गतिविधियों का कुछ जनप्रतिनिधि भी अपने स्वार्थ लाभ के चलते खुला समर्थन दे रहे हैं । ब्लाक परिसर में इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन के चलते बदनामी के छींटे कुछ सम्मानित लोग भी झेल रहे हैं परन्तु गतिविधियों पर रोक न लगना चिंता का विषय बना हुआ है ।












