बस्ती: आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आर्य युवा रचित आर्य की पुण्यतिथि पर राजा बाजार बस्ती में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुरेश जोशी ने उपस्थित जनसमूह को दुख, सुख, जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया।
उन्होंने त्रैतवाद के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर, जीव और प्रकृति तीन अनादि सत्ताएं हैं। प्रकृति जड़ है, जबकि जीव और ईश्वर चेतन हैं। जीव को तीन प्रकार के दुःख — आध्यात्मिक, आधिभौतिक और आधिदैविक — पीड़ित करते हैं। इनसे मुक्ति योग और यज्ञ के माध्यम से ही संभव है।
आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि संस्था निरंतर जन-जागरण और समाज निर्माण में संलग्न है। आर्य वीर दल के माध्यम से युवाओं के चरित्र निर्माण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं यज्ञों के द्वारा पर्यावरण शुद्धिकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नीलम मिश्रा, विश्वनाथ आर्य, हरिहर मुनि, सत्येन्द्र वर्मा, उमेश वर्मा, शिव श्याम, अरविंद साहू, राजेश आर्य, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, एडवोकेट ब्रह्मानंद पाण्डेय, धमेंद्र गुप्ता, अजय बरनवाल, रश्मि आर्य, निवेदिता आर्य, देवव्रत आर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
– गरुण ध्वज पाण्डेय
News Xpress Live, बस्ती












