एजेंसी
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

गौरतलब है कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। वहीं आपको बता दें कि हादसे से पहले विजय रूपाणी की तस्वीर भी सामने आई। यह फोटो प्लेन के अंदर की बताई जा रही है जिसे पूर्व सीएम विजय रूपानी का फोटो आगे बैठी एक महिला यात्री ने लिया था। अब तक पुष्ट जानकारी के अनुसार इस हादसे में प्लेन में सवार 204 यात्रियों की जान जा चुकी है शेष घायल यात्रियों की अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में इलाज़ चल रहा है।