आर्य समाज और आर्य वीर दल ने शान्ति यज्ञ कर पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती ने जिले की समस्त आर्य समाज मंदिरों में शांति यज्ञ कर पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शांति यज्ञ करके उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनके परिवार यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर आर्य समाज नई बाजार, गांधीनगर, मुंडेरवा, महाराजगंज और लालगंज आदि मंदिरों में लोगों ने यज्ञ किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि कुरान की आयतें ही गैर मुस्लिमों को काफिर कहती हैं और उन्हें कत्ल करने को प्रेरित करती हैं। कुरान की उन आयतों पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। उन आयतों के रहते दुनिया आतंकवाद से जूझती रहेगी।

जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में गिरिजाशंकर द्विवेदी, मुरलीधर भारती, चंद्रप्रकाश चौधरी, कौशल सिंह,गरुण ध्वज पाण्डेय ने स्थानीय स्तर पर नेतृत्व किया साथ ही बृजकिशोर आर्य, नितीश कुमार, शिव श्याम, नवल किशोर चौधरी, नीलम मिश्रा, शताक्षी मिश्रा, राम तनय, महिमा, राधा देवी, विश्वनाथ आर्य, गणेश आर्य, अरविन्द साहू, रिमझिम, राजेश्वरी, सौम्या साहनी, दृष्टि मोदनवाल उज्जवल, सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में आमजनमानस का सहयोग किया।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles