बस्ती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की हुई जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में बस्ती जिले के बस्ती लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 25 मई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार हरीश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया था। सपा ने इस चौधरी बहुल सीट पर बिरादरी के प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया था। वहीं, बसपा ने नामांकन के अंतिम दिन लवकुश पटेल को प्रत्याशी बनाकर गठबंधन के समीकरण को चुनौती दी थी।

बस्ती में सपा की ऐतिहासिक जीत:

स्वतंत्रता के बाद पहली बार बस्ती लोकसभा सीट (संख्या 61) पर सपा के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी ने विजय प्राप्त की है। पहले ही राउंड से रामप्रसाद चौधरी ने बढ़त बनाई और भाजपा उनके पीछे नहीं रह सकी। रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा के हरीश द्विवेदी को 1,00,958 वोटों से हराकर इस सीट पर कब्जा किया। ईडी गठबंधन को 5,24,756 वोट मिले, भाजपा को 4,23,798 वोट और बसपा को 1,20,964 वोट प्राप्त हुए।

शाम चार बजे तक बस्‍ती लोकसभा सीट :-

राम प्रसाद चौधरी सपा -475869 (+ 86930)

हरीश द्विवेदी भाजपा-388939 ( -86930)

लवकुश पटेल बसपा- 92142 ( -383727)

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles