उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र की एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को हिला दिया है। पांच साल की बच्ची की हत्या के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार शाम कटेश्वर पार्क से झंडा चौराहे तक में कैंडल मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि घटना को कई दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है।
मार्च में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर न्याय की मांग की। उन्होंने ‘हत्यारे को फांसी दो’ और ‘मासूम को न्याय दो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कैंडल मार्च में बसपा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व मंडल प्रभारी केपी राठौर, जिला संयोजक केसी मौर्य समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिया लाल, अशोक सम्राट, अनूप, संदीप कुमार, कृपाशंकर, अनिल आज़ाद और अरविंद कुमार सोनू राय भी मौजूद रहे।
News Xpress live












