बस्ती। साऊघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत परसा हज्जाम में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यहाँ डीडीओ, बीडीओ, सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजवन्त यादव ने पंचायत भवन परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे दर्जनों छायादार वृक्षों का सामूहिक रूप से रोपण किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजवन्त यादव ने कहा, “ये वृक्ष हमारे लिए केवल ऑक्सीजन देने वाले पौधे नहीं हैं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी हैं।” उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शामिल दर्जनों ग्रामीणों ने भी पौधों की सेवा व संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि पौधरोपण न सिर्फ धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व रखता है, बल्कि यह परिवार और समाज को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करने वाला कदम भी है।
news xpress live












