बस्ती। इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा अपोलो क्लिनिक बस्ती में फ्री आई चेकअप कैंप संयोजित किया गया। जिसमें 100 लोगों को इसका लाभप्राप्त हुआ। डॉक्टर आर्यन वर्मा और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सभी का आई चेक अप हुआ। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आदर्श सिंघल और उनकी टीम का हमारे क्लब को पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हुआ, मरीजों को फल और केक का वितरण किया गया ।

डॉ आर्यन वर्मा को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इनर व्हील की अध्यक्षा श्रीमती आशा अग्रवाल ने कहा कि आंखों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और समय-समय पर इसकी जांच होती रहनी चाहिए । हमारा क्लब हमेशा उत्साह के साथ इसमें अपना योगदान देता रहेगा।
इस दौरान सचिव साधना गोयल उमा अग्रवाल दीपिका गुप्ता चंदा मातनहेलिया और सविता बथवाल आदि मौजूद रही
news xprees live














