बस्ती: यूपी
22 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक समेत पांच दोषी, चार को भेजा गया जेल।।
डीएम से अभद्रता का मामला।।
बस्ती। जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 22 वर्ष पुराने एक आपराधिक मामले में फैसला सुनाते हुए बस्ती जनपद के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह, महेश सिंह, त्र्यंबक पाठक, अशोक सिंह और इरफान को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।
हालांकि, आदित्य विक्रम सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसके चलते फिलहाल उन्हें जेल नहीं भेजा गया। वहीं, अन्य चार दोषियों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह मामला वर्ष 2003 का है, जिसमें इन नेताओं पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट के फैसले को जिले की राजनीति में एक बड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है।












