बस्ती के ग्राम श्रीपालपुर टोला ननकूपुर में लकड़ी हटाने के विवाद को लेकर सरदार सेना ने वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर कड़ा विरोध जताया है।
सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि 31 जुलाई को थाना वाल्टरगंज में दो पक्षों के बीच सुलह प्रक्रिया के दौरान थानाध्यक्ष ने सुलह कराने के बजाय गांव के 30 सम्मानित व्यक्तियों का धारा 151 में चालान कर दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि थाने पर मौजूद लोगों के पर्स, घड़ी और मोबाइल तक जमा करवा लिए गए। इस व्यवहार से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश और भय का माहौल बन गया है।
सरदार सेना ने वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने, मामले की विभागीय जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने थाने का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में विनय चौधरी, अखिलेश चौहान, विजय आकाश चौधरी, आकाश पटेल और चौधरी जगनरापन प्रमुख रहे।
news xprres live














