एक हफ्ते से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला:कलवारी में गर्मी और सिंचाई संकट से जूझ रहे ग्रामीण

बस्ती जिले के कलवारी उपकेंद्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में 24 जुलाई को ट्रांसफॉर्मर जल गया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसे बदला नहीं गया है। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है।

बिजली उपकेंद्र कलवारी के जेई प्रशांत कुमार ने पिछले हफ्ते बताया था कि वर्कशॉप को इंडेंट भेजा जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिया था कि अगले दिन शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शुक्रवार को बिजली वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जेई से बात हुई है। जेई ने बताया है कि शिकायत आज मिली है। वे वर्कशॉप से संपर्क में हैं। आज शाम या कल तक ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा।

भीषण गर्मी के इस मौसम में गांव के पंखे, लाइटें और कूलर सब बंद पड़े हैं। ग्रामीणों को रात में नींद न आने और दिन में राहत न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली की कमी से खेती-किसानी पर भी गंभीर असर पड़ा है। कम बारिश के कारण धान की फसलें पहले से ही संकट में हैं। अब बिजली से चलने वाले सिंचाई पंप बंद होने से फसलों को पानी देना मुश्किल हो गया है।

किसान कुआं और डीजल पंप का सहारा लेने को मजबूर हैं। इससे उनका खर्च और तनाव दोनों बढ़ गए हैं।

सूर्य प्रकाश चौधरी, राम मनोहर, जय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

उनका कहना है कि अगर ट्रांसफॉर्मर जल्द नहीं बदला गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

बिजली विभाग का टालमटोल करने वाला रवैया सवालों के घेरे में है। संपूर्ण बिल जमा होने के बावजूद उपभोक्ता आज भी बिजली से वंचित हैं।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles