शादी के समय चुपचाप सामने खड़ा रहा पति
बिहार/जमुई
प्यार का चढ़ा ऐसा जुनून कि रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर कलयुगी चाची ने अपने ही गांव के भतीजे से मंदिर में प्रेम–विवाह रचा लिया। जी हां, कुछ ऐसी ही आश्चयर्जनक घटना सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव में शुक्रवार को देर शाम घटी। इस गांव के विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी ने गांव के भतीजे को ही अपना पति परमेश्वर बना लिया। चाची ने रिश्ते के भतीजे के साथ मंदिर में विवाह रचा लिया। अपने पहले पति की मौजूदगी में अपने भतीजे से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने कहा कि अब नया वाला ही सबकुछ है।
जानकारी के अनुसार आयुषी का विवाह वर्ष 2021 में विशाल दुबे के साथ हुआ था और इसके बाद एक बेटी का जन्म हुआ। सचिन और आयुषी के बीच पिछले दो वर्ष से अनवरत रूप से प्यार का सिलसिला चल रहा था। दोनों एक दूसरे से लगातार मिल रहे थे। मोबाइल पर बातें भी कर रहे थे। लेकिन दोनों में से किसी के परिवार के सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
👉एक तरफ तलाक की अर्जी, दूसरी ओर शादी
इस प्यार का खुलासा तब हुआ, जब सचिन आयुषी के साथ रविवार को फरार हो गया। इसके बाद आयुषी के पति विशाल ने सदर थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आयुषी ने जमुई कोर्ट में अपने पति विशाल से तलाक लेने का मुकदमा दायर किया और विशाल की बेटी को अपने पास रखने से भी इनकार कर दिया। फिर आयुषी ने शुक्रवार को देर शाम विशाल और सचिन के परिजनों की उपस्थिति में गांव के ही मंदिर में आपसी सहमति से सचिन से विवाह कर उसे अपना जीवनसाथी चुन लिया।
👉पति की मौजूदगी में हुआ प्रेम–विवाह
पटना के राजीव नगर की रहने वाली आयुषी की पहली शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। विशाल से उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। शादी के दो साल बाद आयुषी की नजदीकियां रिश्ते में भतीजा लगने वाले पड़ोसी सचिन दुबे से बढ़ गई। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। 15 जून को आयुषी अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ घर से फरार हो गई। सचिन दुबे (आयुषी का दूसरा पति) ने कहा कि हम दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब हमारे रिश्ते को नाम मिल गया है। मैं आयुषी को जीवनभर खुश रखूंगा। वहीं, पहले पति विशाल दुबे ने कहा कि अगर आयुषी की खुशी इसी में है तो मैं उसे रोकूंगा नहीं, लेकिन उस पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोप झूठे हैं। उल्टा वो मेरी मां और बेटी से दुर्व्यवहार करती थी। अब से उसकी जिम्मेदारी सचिन की है।
news xpress live