श्रावण मास में मंदिरों की सफाई, कांवरियों की सुरक्षा एवं मांस-मदिरा पर प्रतिबंध की मांग
बस्ती, 9 जुलाई — अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल बस्ती के तत्वावधान में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर श्रावण मास में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से अयोध्या से बस्ती के भदेश्वरनाथ शिव मंदिर तक पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए रास्तों की सफाई, मंदिरों की स्वच्छता, दुकानों पर नेमप्लेट अनिवार्य करने तथा श्रावण मास के दौरान मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मिडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिवभक्तों की भावनाओं को आहत न हो, इसके लिए प्रशासन को सख्ती से नियमों का पालन कराना चाहिए। कांवर यात्रा मार्ग पर हर दुकान पर नेमप्लेट लगवाना अनिवार्य हो, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पहचान हो सके।
इस अवसर पर जिला संरक्षक श्री प्रमोद पाण्डेय, AHP जिला अध्यक्ष स्नेह कुमार, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौहान, जिला मंत्री विनोद निषाद, अनिल प्रजापति, ऋषभ, विधि प्रकोष्ठ जिला महामंत्री प्रिंस भट्ट, उपाध्यक्ष अमित सिंह, अमनदीप चौहान, राजू चौहान, हरेंद्र सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गीता देवी, चंद्रावती देवी, मुराती देवी, गीता रानी, सुमिरता, मालती देवी आदि उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की आस्था एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
news xpress live














