बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में एक सब्जी व्यापारी को दो पुलिस कर्मियों द्वारा बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया है। माली टोला निवासी मोहित सोनकर बुधवार रात सब्जी के पैसे वसूलकर घर लौट रहे थे।
थाने से मात्र दस मीटर की दूरी पर पहुंचते ही दो सिपाहियों ने उनकी कॉलर पकड़कर जबरदस्ती थाने ले गए। वहां उन्होंने मोहित को इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए। बाद में इन्हीं सिपाहियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक महादेव रवि सोनकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पीड़ित व्यापारी फिलहाल जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और न्याय की मांग उठ रही है।
news xprees live












