बस्ती में छावनी क्षेत्र की राम जानकी मार्ग पर अमोढ़ा व रूपगढ़ सरकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद पहुंच गई थी। लेकिन गुरुवार को किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाई।
अमोढ़ा तथा रूपगढ़ गांव की दोनों समितियों पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से किसान जुटने लगे। दोपहर 12 बजे तक गोदाम पर खाद मिलने की आस में किसानों की काफी भीड़ रही। लेकिन जब खाद नहीं मिली तो किसान वापस चले गए।
कई किसानों ने यूरिया खाद के बारे में कहा कि धान की फसल के लिए यूरिया अत्यधिक आवश्यक है। समय पर न मिलने के कारण उन्हें मार्केट की दुकानों से ज्यादा रेट पर खरीदना पड़ता है।
अमोढा समिति के सचिव अवधेश कुमार सिंह तथा रूपगढ़ समिति के सचिव भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को खाद दोपहर बाद आ गई थी। विभाग से एक्नॉलेजमेंट नंबर न मिलने के कारण डाटा क्लियर नहीं हुआ। इसी वजह से गुरुवार को खाद नहीं बांटी गई। दोपहर बाद डाटा क्लियर हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही किसानों को खाद वितरण किया जाएगा।
news xprees live












