26 जनवरी 1950 को जब हमारा अपना संविधान देश में लागू हुआ तो वास्तविक आजादी हमें प्राप्त हुई।

हमारे संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेद नहीं किया। यही कारण है कि आजादी से पहले जहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय थी, वहीं आज वे सबल, सशक्त, आत्मनिर्भर हैं और भारतीय गणतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

सभी देशवासियों को संविधान का पालन करना चाहिए। उक्त बातें ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, कविता, भाषण और प्रेरक घटनाओं नाटकों और हास्य नाटिकाओं के मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया।

नारी के महत्व को बताती हुई युगल गीत के प्रदर्शन ने तो दर्शकों को भाव विभोर कर दिया तो हास्य नाटिका से दर्शक हँसते हँसते लोट पोट हो गए। विद्वान अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम मिश्रा ने बताया कि शिक्षा के कारण महिलाएं, बालिकाएं शिक्षित हुईं, जागरूक हुईं तो वह कुरीतियों का विरोध भी कर पा रही हैं।

इसी कारण बाल विवाह जैसी कुरीतियों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कानूनन अपराध घोषित किए जाने तथा सामाजिक तौर पर लगातार जागरुकता फैलाने के बावजूद बाल विवाह का चलन अब भी बरकरार है। लेकिन संतोष की बात है कि इसमें गिरावट आई है। आदित्य आर्य ने कहा कि
यह बहुत ही शर्म की बात है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें दोबारा एक साथ मिलकर अपने देश से इन बुराइयों को बाहर निकाल फेंकना है।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।


आज आवश्यकता है कि हम अपने देश के संविधान का पालन करते हुए उसकी रक्षा करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितीश कुमार, शिव श्याम, दिनेश कुमार, अनीशा, आकृति द्विवेदी, शिवांगी, पूजा गौतम, अंशिका पाण्डेय, प्रीति रावत, प्रमोद गुप्ता, अनिल बरनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles