#रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंदापुर चौकी में तैनात सिपाही पवन सचान पर विभाग की छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति ने सिपाही पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आपसी व पारिवारिक विवाद के चलते सिपाही ने उससे 2000 रुपये की वसूली की।
इस घटना के बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। सिपाही की इस हरकत से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं
और मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। वहीं, विभागीय सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, और वे सिपाही के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
News Xpress Live












