-सत्यापन में शिकायत सही निकली उच्च स्तर पर भेजी गई रिपोर्ट – जांच अधिकारी
-पटवा कॉस्मेटिक पर ओवररेट और टैक्स चोरी का आरोप
बस्ती – सल्टौआ क्षेत्र स्थित डुमरियागंज रोड पर संचालित पटवा कॉस्मेटिक दुकान पर उपभोक्ता से ओवररेट वसूलने और जीएसटी चोरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 25 अक्टूबर 2025 को उक्त दुकान से हेयर ऑइल खरीदा था,
जिसका वास्तविक एमआरपी ₹270 था, किंतु दुकानदार ने बिना बिल दिए ₹250 वसूले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बिल देने की मांग की, तो दुकानदार ने बिल देने से साफ इंकार कर दिया। इसके अलावा, जब उन्होंने उसी प्रोडक्ट को दूसरी दुकान से खरीदा, तो वह 50% डिस्काउंट पर मात्र ₹135 में उपलब्ध मिला।
उपभोक्ताओं से दुकानदार द्वारा ओवररेट वसूली टैक्स चोरी भी की जा रही है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभागों जीएसटी और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है अधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
उपभोक्ता ने मांग की है कि पटवा कॉस्मेटिक की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में चल रहे ओवररेट और टैक्स चोरी के खेल पर रोक लग सके। सवाल उठता है कि मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी? या फिर उपभोक्ताओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी?












