बस्ती जिले के प्रवास पर आए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार और दुर्गेश सिंह और युवा राज्य प्रभारी बृजमोहन ने राजेश्वरी देवी कृषि फार्म दुबखरा बस्ती का निरीक्षण कर जैविक कृषि द्वारा शाक, सब्जियों, फलों एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषि फार्म के अध्यक्ष कर्नल के सी मिश्र ने अतिथियों को विभिन्न प्रकार के औषधीय और खाद्य फसलों एवं फलों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि कैंसर रोधक पौधों एवं फलों को देश देशान्तर से भी लाकर यहां लगाया गया है और उनका संरक्षण किया जा रहा है। इस मौसम में उनके यहां सेव के पेड़ फलों से लदे हुए दिखाई दिए तो अमरूद, फ़लसा, चीकू, लीची, कई प्रजाति के आम एवं गौ आधारित कृषि पर चर्चा कर अतिथि गदगद हो गए। उन्होंने बताया कि जैविक कृषि न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण और जैव पारिस्थितिकी संतुलन में भी इसका बहुत योगदान है।

अवधेश पाण्डेय और जिला प्रभारी किसान सेवा समिति बस्ती ने बताया कि जैविक कृषि से आकर्षित होकर अनेक पक्षी एवं जीव जन्तु यहां अपना बसेरा बनाते हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को खाकर समाप्त कर देते हैं।
इस अवसर पर अतिथियों नाश्ता भी पूर्ण जैविक अनाजों जैसे मडुआ, ग्लूटेन मुक्त गेहूं, अलसी आदि मिली हुई रोटी, देशी गऊ के दही का रायता और अमरूद की चटनी खाकर अतिथि आनन्द विभोर हो गए। इस अवसर पर डॉ नवीन सिंह अध्यक्ष इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन, वीरेंद्र त्रिपाठी महामंत्री पतंजलि योग समिति बस्ती, डॉ प्रवेश कुमार संरक्षक पतंजलि योग समिति, गरुण ध्वज पाण्डेय, योग शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय
news xpress live