
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सरयू नदी की सोती में उतराता हुआ मिला है। मृतक की पहचान अशोकपुर सतहा पुरवा निवासी राम किशुन निषाद के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
news xpress live












