यू.के. के केंट स्थित मार्गेट समुद्र तट पर टहलते समय एक कपल उस वक्त हैरान रह गया जब उन्होंने एक रहस्यमयी “कंकाल जैसी” आकृति देखी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाउला और डेव रेगन नामक इस दंपति ने 10 मार्च को समुद्र तट पर इस अजीबोगरीब चीज को देखा और इसकी तस्वीरें ऑनलाइन साझा कीं।

उन्होंने इस आकृति की तुलना “जलपरी कंकाल” से की, जिससे सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आकृति वास्तव में क्या थी—कोई समुद्री जीव का अवशेष या फिर कुछ और।
इस रहस्यमयी खोज को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत रहस्य मान रहे हैं, तो कुछ इसे कोई वैज्ञानिक या समुद्री रहस्य बता रहे हैं। फिलहाल, विशेषज्ञ इस आकृति की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि यह वास्तव में क्या है।