काफी दिनों तक उमस और गर्मी झेलने के बाद बुधवार को लगभग पूरे प्रदेश में बारिश हुई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून के फिर से सक्रिय होने से बुधवार को झमाझम बारिश हुई। सावन की इस पहली मूसलाधार बरसात से धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए तो वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होने वाली है। बीते कुछ दिनों से धूप, उमस और गर्मी से हलकान किसान बारिश की आस लगाए बैठे थे।

जिलों में हुई भारी बारिश

बुधवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, लखनऊ, महराजगंज आदि इलाकों में भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए दर्जन भर जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को प्रदेश में बस्ती व बुलंदशहर में सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मेरठ में 37.4 डिग्री और बलिया व मुजफ्फर नगर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में वाराणसी में सबसे कम 23.1 डिग्री सेल्सियस तो गोरखपुर में 23.9 डिग्री और चुर्क में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

  • आजमगढ़: 110 मिमी
  • सिद्धार्थनगर: 90 मिमी
  • सोनभद्र: 70 मिमी
  • लखनऊ: 55.7 मिमी
  • महराजगंज: 50 मिमी
  • फुरसतगंज: 46.6 मिमी
  • बस्ती: 37 मिमी
  • बहराइच: 31.2 मिमी
  • चुर्क: 29.8 मिमी
  • कानपुर: 19 मिमी
  • लखीमपुर: 17.2 मिमी

इन जिलों में है भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles


Warning: Undefined array key "today_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 63

Warning: Undefined array key "yesterday_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 64

Warning: Undefined array key "month_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 65

Warning: Undefined array key "year_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 66

Warning: Undefined array key "views_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 68

Warning: Undefined array key "totalviews_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 69

Warning: Undefined array key "online_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 70