क्या हुआ उस युवक के साथ पत्नी संग मजार पर आया और फिर नदी में नहाते वक्त लापता ?

कलवारी क्षेत्र के मनोरमा नदी के तट पर स्थित महुआडाबर गांव के मजार के पास शुक्रवार को एक युवक नहाते समय लापता हो गया।

परवेज आलम की पहचान

वाल्टरगंज क्षेत्र के मानिकचंद का रहने वाला है परवेज आलम, जिसकी उम्र 24 वर्ष है।

हादसे की जानकारी

जानकारी के अनुसार, मानिकचंद निवासी परवेज आलम पत्नी शफीकुन्निशा के साथ बृहस्पतिवार को घर से मजार पर आए थे। शुक्रवार को मनोरमा नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से परवेज गहरे पानी चला गया।

पत्नी शफीकुन्निशा का बयान

शफीकुन्निशा ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोई संतान नहीं है। छह माह से पति-पत्नी मजार पर हाजिरी लगाने आते हैं।

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या का शक

पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी थानाध्यक्ष शोभा यादव ने बताया कि स्थानीय नाविक उपलब्ध न होने के कारण नदी के तट पर मौजूद तैराकों से तलाश कराया जा रहा है। रविवार की सुबह स्थानीय नाविक आ जाएंगे। यदि उनके तलाश के बाद भी परवेज आलम का पता नहीं चलता है तो प्रांतीय आपदा मोचन दल की मांग की जाएगी।

Basti News: “दुरुस्त कराने के लिए लौटाए गए 19 स्कूली वाहन, जानें क्या थी कमियां

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles