पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर समानांतर ऑनलाइन युद्ध छेड़ दिया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सैन्य अभियान और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावों को लेकर निशाना बनाया है। पिछले कुछ हफ्तों से, ईरानी दूतावास, ट्रंप के ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर की गई बड़ी-बड़ी टिप्पणियों को ट्रोल करने के लिए मीम्स, एआई से बनी तस्वीरें और व्यंगात्मक कोट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जब ट्रंप ने यह एलान किया कि तेहरान द्वारा इस अहम जलमार्ग को फिर से खोलने के बावजूद, होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, तो दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक बार फिर ट्रंप का मजाक उड़ाया। ट्रंप के संदेशों के जवाब में, ईरान की संसद के स्पीकर बाकिर गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठे दावे किए हैं। अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम क्या होंगे, यह फैसला जमीनी हालात के आधार पर होगा, न कि सोशल मीडिया के जरिए। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद इरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के परमिट सोशल मीडिया के जरिए नहीं दिए जाते।’
इससे पहले, जिम्बाम्बे में मौजूद ईरानी दूतावास ने भी ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वे अपना फोन बंद कर दें, इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ब्लॉक कर दें, हल्का-फुल्का रात का खाना खाएं और सो जाए। कोशिश करें कि आप खुद को बहुत ज्यादा खुश न दिखाएं। थोड़ी सी इज्जत रखें। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में सोचने की जुर्रत न करें, इस हम खुद ठीक कर लेंगे।















