बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को बुलाकर अपने घर ले जाने और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही हनुमान, जल्लाद और श्रीचंद उसकी पत्नी को 31 मई की शाम अपने घर बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद जब वह पत्नी की तलाश करते हुए आरोपियों के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ की, तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही हनुमान, जल्लाद और श्रीचंद उनकी पत्नी को 31 मई की शाम को बुलाकर अपने घर ले गए। कुछ देर बाद जब वह पत्नी को पूछते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो तीनों उसे मारन-पीटने लगे। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। वहां से किसी तरह भागकर आने के बाद उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उनकी पत्नी निकट के एक चौराहे पर नशे की हालत में मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत उन्हें पकड़ लिया जाएगा।









